उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 8 बजकर 7 मिनट पर धरती डोलने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का कंपन महसूस होते ही कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के…
