Ruchi negi… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग को शहद महोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 57 किलो शहद निकाला गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल करने संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
इस मौके पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित, चेयरमैन देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर अजय कुमार सैनी मौजूद रहे।