Ruchi negi…. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल हुए। शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में आयोजित किए गए। साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है और दोनों एक-दूसरे को पिछले नौ साल से जानते हैं। पिछले साल दोनों की लंदन में सगाई हुई थी। आज मेहंदी की रस्में हुई,
जबकि शादी कल होनी है। शादी में आइसीसी के चेयरमैन जय शाह समेत भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली के भी आने की संभावना जताई जा रही है।
शादी के लिए एवं मेहमान नवाजी के लिए मसूरी का प्रसिद्ध सेवाय होटल बुक किया गया है।