दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक – 09/10/2026 को डा0 शोभा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट इमरजेन्सी विभाग राजकीय दून मेडिकल कालेज/ अस्पताल देहरादून ने एक प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में चापड़ लेकर दून अस्पताल की इमरजेन्सी वार्ड में घुसकर चापड़ को लहराते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व नर्सिगं स्टाफ तथा अन्य सुरक्षाकर्मियों में असुरक्षा एवं भय का माहौल उत्पन्न करने तथा राजकीय कार्य में बाधा पहुँचाने के संबंध में कोतवाली नगर पर दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0सं0- 374/26 धारा- 125,131,221 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के शामिल अभियुक्त रौनक मल्होत्रा को उक्त चापड के साथ आज दिनांक 11/10/2026 को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अवैध चापड़ की बरामदगी पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी है।

विवरण पूछताछ :-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि घटना वाले दिन उसके भाई का दून अस्पताल में कुछ लोगो के साथ झगड़ा हो गया था, इस बात की जानकारी होने पर अभियुक्त शराब के नशे में चापड़ लेकर दून अस्पताल पहुँच गया तथा वहां पर मौजूद डॉक्टर व लोगों को डराने धमकाने लगा।

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों पर लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- रौनक मल्होत्रा पुत्र रनवीर मल्होत्रा निवासी C/O- किशनराज सिरमौर मार्ग लेन न0-06, चौकी बिन्दाल, थाना कैन्ट, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष

आपराधिक इतिहास :-

1- मु0अ0सं0-189/2016 धारा-392/411 भादवि कोतवाली नगर, देहरादून।
2- मु0अ0सं0-231/2017 धारा-323,307,504,506, 34 भादवि कोतवाली नगर, देहरादून।
3- मु0अ0सं0-384/21 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर, देहरादून।
4- मु0अ0सं0- 626/22 धारा-147,307,34,323 भादवि, कोतवाली नगर, देहरादून
5- मु0अ0सं0-35/25 धारा-115(2),309(4),317(2),3(5) बीएनएस कोतवाली डालनवाला, देहरादून।

बरामदगी :-

घटना में प्रयुक्त चापड़

पुलिस टीम :-

1- अ०उ०नि० मयंक ममगाई
2- का० अरविन्द
3- का० मान सिंह
4- का० लोकेन्द्र
5- हे०का० किरण कुमार (एसओजी)
6- पीआरडी प्रदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *